Skip to content

बस्ती बावा खेल में तारा सिंह एवेन्यू के नजदीक कच्चा कोट में दिनदहाड़े महिला की हुई हत्या

Woman murdered in broad daylight in raw coat near Tara Singh Avenue in Basti Bawa Khel
Woman murdered in broad daylight in raw coat near Tara Singh Avenue in Basti Bawa Khel
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि बस्ती बावा खेल में तारा सिंह एवेन्यू के नजदीक कच्चा कोट में दिनदहाड़े लूट की नियत से आए बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी अनुसार महिला जिसकी पहचान कमलजीत कौर (49) के रूप में हुई है का मर्डर लुटेरों ने गला रेत कर किया। जानकारी मिली है कि लुटेरों ने महिला के बेटे को घर में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। [metaslider id=24910] बताया जा रहा है हत्या करने वाले बदमाशों ने दोपहर को पहले घर की रेकी की थी। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। ये जानकारी भी मिल रही है लुटेरे हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस दवारा लुटेरों को पकड़ने के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। [metaslider id=25498]