Skip to content

वेस्टइंडीज के क्रिकेट प्लेयर क्रिस गेल पहुंचे जालंधर

West Indies cricket player Chris Gayle reached Jalandhar
West Indies cricket player Chris Gayle reached Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल आज महानगर जालंधर पहुंचे। यहाँ वह जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंचे। क्रिस गेल क्रिकेट का सामान बनाने वाली जालंधर बेस्ड कंपनी SPARTEN के दफ्तर पहुंचे। कंपनी प्रबंधकों के साथ-साथ स्थानीय विधायक शीतल अंगुराल ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।क्रिस गेल ने कंपनी प्रबंधन से क्रिकेट के सामान से जुड़ी जानकारियां ली। बता क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में इसी कंपनी के बैट से खेलते हैं। गेल ने कहा कि उन्होंने जालंधर में इस कंपनी के बने बैट से रिकॉर्ड तो खूब बनाए, लेकिन इस शहर में आने का उन्हें पहली बार मौका मिला है। इस मौके AAP विधायक शीतल अंगुराल ने क्रिस गेल को बताया कि पंजाब सरकार जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है। इसपर क्रिस गेल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छा कदम है। [metaslider id=25498]