Skip to content

अड्डा टांडा चौक पर दर्दनाक हादसा , बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक रेस लगाते कार से टकराई

Tragic accident at Adda Tanda Chowk, bike race of a young man returning from birthday party collided with a car
Tragic accident at Adda Tanda Chowk, bike race of a young man returning from birthday party collided with a car
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर से दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी मिली है कि देर रात अड्डा टांडा चौंक के पास मोटरसाइकिलों पर रेस लगाने का शौक युवकों को महंगा पड़ गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए अड्डा टांडा चौक के पास से गुजर रहे थे वहीँ सामने से एक कार आ गई। एक बाइक पर सवार युवक तो निकल गए, लेकिन पीछे चल रही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और उससे ब्रेक नहीं लगी। जिससे वह सीधे एक्सयूवी गाड़ी के बीच जा टकराया।कार से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से और बाइक के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी अनुसार बाइक चला रहे युवक की सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। जिसे तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीँ सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी थी। [metaslider id=25498]