जालंधर के किशनपुरा में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ी चाइना डोर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि रामामंडी पुलिस ने छापेमारी कर आज शहर के किशनपुरा में भारी मात्रा में चाइनीज डोर बरामद की है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने किशनपुरा में कालू पटाखे वाले के गोदाम से तीन बोरे और तीन पेटियां चाइना डोर पकड़ी हैं। बताया जा रहा है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा है।
बता दे कि पतंगबाजी का सीजन शुरू होते ही चीन डोर बिकने लगती है हालाँकि इसे पूर्ण तोर पर बैन किया गया है। देखने वाली बात ये है कि लोग इस डोर के प्रति जागरूक होने के बावजूद भी इसे बेचना भी शुरू कर देते हैं और खरीदने वाले भी पीछे नहीं रहते। वहीँ थाना रामामंडी के प्रभारी ने बताया कि डीजीपी गौरव ने चाइना डोर के बेचने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हुए है। इन्हीं आदेशों के तहत आज उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुरा में स्थित घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद की गयी है।
[metaslider id=25498]