जालंधर के संजय गांधी नगर में चाइना डोर के साथ एक काबू, पुलिस ने छापेमारी कर 120 गट्टू किए बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर पुलिस ने ड्रैगन (चाइना ) डोर के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इसके चलते पुलिस चाइना डोर को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आज फोकल पॉइंट के पास पड़ते संजय गांधी नगर में छापेमारी कर 120 गट्टू बरामद किए हैं। इस संबंध में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी अनुसार CIA प्रभारी अशोक कुमार अपने स्टाफ के साथ फोकल पॉइंट की तरफ गश्त पर थे तो उन्हें मुखबिर का फोन आया। मुखबिर ने सूचना दी कि संजय गांधी नगर में प्रतिबंधित चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। यदि अभी छापामारी की जाए तो बेचने वालों को रंगेहाथ पकड़ा जा सकता है। वहीँ पुलिस ने तुरंत छापा मार कर डोर पकड़ ली। संजय गांधी नगर में पकड़े गए आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र केदारनाथ के रूप में हुई है।
[metaslider id=25498]