Skip to content

जालंधर के चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर ट्राले की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Motorcyclist killed in collision with trolley on Chowgitti flyover in Jalandhar
Motorcyclist killed in collision with trolley on Chowgitti flyover in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर से दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी मिली है कि चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर हाईवे पर जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार एक ट्राले ने उसे टक्कर दे मारी। जिससे युवक और मोटरसाइकिल को रौंदते हुए ट्राला आगे निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी अनुसार हादसे में मारे गए युवक की पहचान पवन उर्फ हैप्पी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। पवन सुबह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। [metaslider id=25498]