Skip to content

जालंधर में किसान संगठनों ने पीएपी के पास हाईवे को किया जाम

Farmer organizations block highway near PAP in Jalandhar
Farmer organizations block highway near PAP in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि जालंधर के लतीफपुरा में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा मकान गिराए जाने के विरोध में लोगों और किसान संगठनों ने मिलकर आज पीएपी के पास हाईवे को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। किसानों ने हाईवे जाम के लिए सरकार और प्रशासन को पहले ही अल्टीमेटम दिया हुआ था। मिली जानकारी अनुसार बीते कल कुछ लोगों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर से लतीफपुरा के लोगों की बातचीत करवाने के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन डीसी के उपलब्ध न हो पाने के कारण बैठक नहीं हो पाई थी। वहीँ हाईवे जाम करके बैठे किसानों ने कहा कि आज हाईवे रोका गया है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई संदेश नहीं आया और न ही कोई अधिकारी बात करने आया। आज सिर्फ सिंबोलिक रूप से हाईवे बंद किया गया था। अब सरकार के कान खोलने के लिए 16 जनवरी को धन्नोवाली में हाईवे जाम किया जाएगा। बता दे इस जाम से शहर में आने वालों और शहर से बाहर जाने वालों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा। [metaslider id=1461]