Skip to content

पार्षद विक्की कालिया का हुआ अंतिम संस्कार , सुसाइड मामले में केडी भंडारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Councilor Vicky Kalia's last rites, FIR lodged against KD Bhandari and others in suicide case
Councilor Vicky Kalia's last rites, FIR lodged against KD Bhandari and others in suicide case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : आज सोमवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद विक्की कालिया का अंतिम संस्कार हो गया। कालिया के अंतिम संस्कार में नार्थ के विधायक बावा हेनरी, जिला शहरी प्रधान और सेंट्र्ल से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू समेत तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। बता दे कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में इंसाफ ना मिलने के कारण परिजनों ने संस्कार करने से मना कर दिया था , पुलिस के आश्वासन के बाद संस्कार किया गया। पत्रकारो से बातचीत करते हुए एडीसीपी सिटी 1 बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि सुशील कालिया ने आत्महत्या के दौरान जो सुसाइड नोट छोड़ा था उसमें जो भी नाम लिखे गए थे। उन सब पर मामला दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर ये कार्रवाई हुई है। बता दे की सुसाइड नोट में सुशील कालिया ने भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी का नाम भी लिखा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक के भाई राजेश कालिया के ब्यानों पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पर्चा दर्ज कर किसी की गिरफ़्तारी नहीं की है।अब देखना होगा कब तक पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारी इस मामले में लोगो को कब तक गिरफ्तार करते हैं। [metaslider id=25498]