Skip to content

पेशावर में मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमला, 61 की मौत, करीब 150 घायल

blast inside mosque in Peshawar, 61 killed, around 150 injured
blast inside mosque in Peshawar, 61 killed, around 150 injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
इस्लामाबाद : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में खचाखच भरी एक मस्जिद में सोमवार को दोपहर की नमाज की दौरान आत्मघाती बम विस्फोट होने से 61 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 150 अन्य घायल भी हुए हैं। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट दोपहर को पुलिस लाइन इलाके के पास उस वक्त हुआ, जब नमाजी जुहर (दोपहर) की नमाज पढ़े रहे थे। तभी अगली पंक्ति में बैठे आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निष्क्रिय दस्ते के कर्मी थे। लेडी रीडिंग अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। [metaslider id=25498]