Skip to content

बड़ी खबर : गैंगस्टर ने की पंजाब पुलिस के SHO के गनमैन की हत्या , तीन गैंगस्टर गिरफ्तार , CM मान ने शहीद कांस्टेबल के परिवार को 2 करोड़ देने का किया ऐलान

Big news: Gangster kills gunman of SHO of Punjab Police, three gangsters arrested, CM Mann announces Rs 2 crore for martyred constable
Big news: Gangster kills gunman of SHO of Punjab Police, three gangsters arrested, CM Mann announces Rs 2 crore for martyred constable
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर /फगवाड़ा : बड़ी खबर है कि पंजाब में रविवार देर रात फगवाड़ा शहर में गैंगस्टर्स ने एक पुलिस के कॉन्स्टेबल की गोलियां मार कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टर फगवाड़ा में किसी की क्रेटा कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी SHO के गनमैन कमल वाजवा को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को गैंगस्टर्स के पास हथियार होने की जानकारी नहीं थी। गैंगस्टर्स ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगीं तो वह गिर गया। लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस ने इसकी सूचना आगे फिल्लौर पुलिस को दी। फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की गैंगस्टर्स के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन गैंगस्टर्स को गोलियां लगी हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर्स को टांगों और हाथों पर गोलियां लगी हैं। घायल गैंगस्टर्स की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते शहीद कांस्टेबल के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए बीमे की अदायगी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शहीद की कुर्बानी पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा ने ड्यूटी दौरान कुर्बानी दी है। [metaslider id=25498]