शिव सेना नेता सुभाष गोरिया को पुलिस की ओर से पकड़ कर थाना डिवीजन 5 में लाया गया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि जालंधर में हिंदू नेता सुभाष गोरिया ने शुक्रवार को सुबह एक वीडियो जारी करके 11.30 बजे परिवार समेत मरने की धमकी दे डाली। उस वीडियो को उन्होंने पुलिस व मीडियो को भेज दिया। उसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई बात सुने बिना गोरिया को गाड़ी में बिठाया और थाना पांच ले आए। सुभाष गोरिया का कहना था कि करीब एक महीने से उन्हें विदेशी व लोकल नंबरों से मारने की धमकियां मिल रही थी। वह इस बाबत पुलिस को लिखित शिकायत भी दे चुके, मगर इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसी के चलते वह आज परिवार समेत मरने लगे थे कि पुलिस उन्हें उठाकर ले गई।
[metaslider id=25498]