जालंधर के घई नगर रोड पर पर स्थित ब्यूटीपार्लर में गन प्वाइंट पर लूट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : महानगर जालंधर में लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दने में लगे है। जानकारी मिली है कि घई नगर रोड पर पर स्थित ब्यूटीपार्लर में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे दुल्हन को तैयार करने पहुंची ब्यूटीपार्लर की मालकिन और इसके साथ काम सीख रही लड़की को लुटेरों द्वारा निशाना बनाया गया। मिली जानकारी अनुसार मास्क पहने हुए एक युवक मोनिका ब्यूटीपार्लर के अंदर दाखिल हुआ जबकि उसका एक साथी बहार ही खड़ा था। उन्होंने पिस्तोल दिखा वहां से 2 मोबाईल फोन व कुछ पैसे लूटे और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस द्वारा मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
[metaslider id=25498]