Skip to content

नकोदर : टिम्मी चावला मर्डर केस में देहात पुलिस ने 3 व्यक्तियो किया गिरफ्तार

Nakodar: Dehat police arrested 3 persons in Timmy Chawla murder case
Nakodar: Dehat police arrested 3 persons in Timmy Chawla murder case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला मर्डर केस में देहात पुलिस ने 3 व्यक्तियो गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया बीते दिनों में टिमी चावला और मनदीप सिंह पर गोलियां साजन सिंह, हरदीप सिंह और मंगा ने चलाई थी। जबकि खुशकरण और दीप अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे। अमनदीप सिंह उर्फ अमना और अमरीक सिंह इस मर्डर केस के मास्टमाइंड थे। वहीं गिंदा और करणवीर और चरणजीत चन्नी ने टिमी की रेकी की थी। इनमें करणवीर ने रेकी के लिए आई20 गाड़ी का इस्तेमाल किया था। आरोपियों से 30 बोर पिस्तौल सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद टिमी की हत्या करने के बाद उक्त 3 आरोपी अमना के कुएं पर रुक गए फिर वहां से निकल कर वह अमना के ससुराल में छिप गए थे। जबकि बाकी के 3 शूटर अकाशदीप की स्कारपियों गाड़ी में फरार हो गए थे। क्राइम बांच के प्रभारी पुष्प बाली और उनकी टीम ने आज आरोपी अकाशदीप, गगनदीप और गिंदा को स्कॉरपियों गाड़ी नंबर पीबी08 डीबी0215 सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने गिंदा से एक पिस्तौल 30 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। हालांकि आरोपियों से एक पिस्तौल पहले बरामद की गई थी। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों से 2 स्पैलंडर मोटरसाइकिल बरामद किए है। जबकि मुकद्दमे में फरार चल रहे हरदीप सिंह उर्फ ठाकर, अमरीक सिंह, करणवीर सिंह, अमनदीप सिंह भूरेवाल, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, और साजन की तालाश जारी है पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकाशदीप उर्फ घैंटी पुत्र परमजीत निवासी नूरपुर चट्ठा, गगनदीप पुत्र जसवीर सिंह, गुरविंदर उर्फ गिंदा पुत्र बूटा सिंह दोनों निवासी मालड़ी के रूप में हुई है। [metaslider id=25498]