Skip to content

जालंधर में बुलेट से पटाखे बजा कर हुल्लड़बाजी कर रहे युवक पुलिस से भिड़े , पुलिस युवकों को पकड़ ले गई थाने

In Jalandhar, youths clashed with the police by playing firecrackers with bullets, the police took the youths to the police station
In Jalandhar, youths clashed with the police by playing firecrackers with bullets, the police took the youths to the police station
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर में बुलेट मोटरसाईकल से पटाखे चलाने वाले हो जाए सावधान क्यूंकि पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। आज लतीफपुरा में बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वालों पर शिकंजा कसा गया है। बता दे जब पुलिस युवकों को पकड़ने पहुंची तो वह पुलिस के साथ ही उलझ गए। पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती धक्के के साथ गाड़ी में बैठाया और थाने ले गए । डीसीपी जगमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीन युवक लतीफपुरा वाली सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल लेकर हुल्लड़बाजी कर रहे थे। बुलेट के पटाखे बजा रहे थे। वहां पर तैनात पुलिस वालों ने उन्हें रोका और समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस वालों के साथ ही उलझना शुरू हो गए। इसके बाद उन्हें राउंड अप किया गया है। [metaslider id=25498]