नकोदर में कपडा व्यापारी की मौत के बाद उनके घायल गनमैन की भी हुई मौत , सीएम मान ने परिवार को 1 करोड़ की राशि देने की घोषणा की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
नकोदर : पंजाब के नकोदर में कपड़ा व्यापारी भूपिंदर उर्फ टिम्मी चावला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी , इस हत्याकांड के दौरान उनकी सुरक्षा करते हुए घायल हुए कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की भी मौत हो गई है। बता दे उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दुखद खबर के बाद CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की मौत पर शोक जताया। सीएम ने परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और इंश्योरेंस राशि के भी 1 करोड़ कुल (2 करोड़) रुपए दिए जाने की घोषणा की है। वहीँ इस मामले में जालंधर देहात पुलिस कातिलों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को वारदात के दौरान की एक CCTV वीडियो भी हाथ लगी है।
[metaslider id=25498]