Skip to content

रविदास टाइगर फोर्स ने 23 को जालंधर देहात बंद करने की दी चेतावनी

Ravidas Tiger Force warned to close Jalandhar rural area on 23
Ravidas Tiger Force warned to close Jalandhar rural area on 23
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर के गांव रंधावा मसंदा में पिछले दिनों करंट लगने से हुई युवक की मौत के बाद कोई ठोस कानूनी कार्रवाई न होने पर अब रविदास समाज भड़क उठा है। आज रविदास टाइगर फोर्स ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर और एसएसपी देहात को ज्ञापन सौंपा है ।  रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्हण ने कहा कि उनकी रविदास टाइगर फोर्स का एक योद्धा रमन माही की इंटरनेट प्रदाता कंपनी और बिजली महकमे की गलती से मौत का शिकार हो गया। उन्होंने कहा कि रमन माही को इंटरनेट के लिए लगाए गए डिवाइस से करंट लगा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत दी गई कि पीएसपीसीएल के चेयरमैन और इंटरनेट प्रदाता कंपनी कनेक्ट के प्रबंधकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। क्यों रमन माही की जान इन दोनों की लापरवाही के कारण गई है, लेकिन पिछले चार महीने से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन माही को इंसाफ के लिए अधिकारियों के आगे भी गुहार लगाई, लेकिन मौजूदा सरकार के समय में कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब सरकार के कान खोलने के लिए 23 नवंबर को जालंधर देहात के सभी इलाकों में सभी संस्थानों से लेकर बाजार बंद करवाए जाएंगे। जालंधर देहात में पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। [metaslider id=25498]