Skip to content

जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझाया

Police solved the case of dead body found in suitcase outside Jalandhar railway station
Police solved the case of dead body found in suitcase outside Jalandhar railway station
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिली लाश का मामला पुलिस ने 2 दिन में ही सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक की भी पहचान हो गई है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने महिला के चक्कर में युवक का मर्डर किया है। बता दे पुलिस ने सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस से डैडबॉडी मिलने के बाद फोरेंसिक और सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेने के बाद जांच शुरू की। पुलिस को CCTV फुटेज से एहम सुराग मिल गया था। पुलिस ने अपने सूत्रों के माध्यम से मृतक और सीसीटीवी में कैद हुए व्यक्ति की फोटो के प्रिंट निकाल कर उन सभी क्षेत्रों में वितरित कर दिए जिन क्षेत्रों में फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर तबक़ा रहता है। वहीँ पुलिस को इनपुट मिला कि मरहूम का नाम मोहम्मद शमीम पुत्र शरीफ मोहम्मद है और वह मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था। जालंधर में वह गदईपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मोहम्मद शमीम को मारने वाला शख्स भी उसी लोकैलिटी में रहता है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने हत्यारे मोहम्मद इश्फाक को भी काबू कर लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कर क़ातिल के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। संभवता कल पुलिस इस संबंध में कान्फ्रेंस करके सारे मामले का पटाक्षेप कर सकती है। [metaslider id=25498]