[metaslider id=24944]
जालंधर : आपको बता दे कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर महानगर में 5 नवंबर को निकाले जा रहे नगर कीर्तन के चलते सभी शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया। इस संबंध में जारी निर्देशों में DC जसप्रीत सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान सभी रूट बदल दिए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों की सहूलियत और संगत की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की हद के अंतर्गत पड़ते सभी स्कूल व कालेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।
[metaslider id=25498]