Skip to content

बड़ी खबर : जालंधर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में लाश मिलने से फैली दहशत

Big news: Panic spread after finding dead body in suitcase at Jalandhar railway station
Big news: Panic spread after finding dead body in suitcase at Jalandhar railway station
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर एक लाल रंग के सूटकेस से किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से दहशत फ़ैल गयी । ये सूटकेस सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ही पड़ा था। वहीँ सूटकेस में लाश की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले यहीं काम करने वाले एक व्यक्ति ने ये सूटकेस पड़ा देखा, और जब काफी देर तक इसे कोई लेने नहीं आया को वह सूटकेस के पास गया। उसे सूटकेस में कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। वह तुरंत स्टेशन पर तैनात पुलिस वालों के पास पहुंचा और उसने लावारिस पड़े सूटकेस के बारे में उन्हें बताया। पुलिस वालों ने मौके पर आकर जब सूटकेस को खोला तो उसमें उन्हें लाश दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल सूटकेस में लाश किसकी है इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। [metaslider id=25498]