Skip to content

BIG NEWS : भोगपुर में दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड, 5 गैंगस्टर गिरफ्तार

BIG NEWS: Delhi Police's big raid in Bhogpur, 5 gangsters arrested
BIG NEWS: Delhi Police's big raid in Bhogpur, 5 gangsters arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] भोगपुर (जालंधर) : बड़ी खबर है कि आज सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की ओर से भोगपुर के गांव चक्क जंडू में रेड की गई। पुलिस को यहां पर गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना थी। जानकारी मिली है कि पुलिस ने गांव में पेट्रोल पंप में बंद पड़ी कोठी में से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा तीन अन्य गैंगस्टरों को खेतों में से काबू किया गया है। आपको बता दे कि पुलिस का यह आपरेशन 7 घंटे तक चला। पुलिस को इनके कब्जे से आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में सुरिंदर सिंह मिलियां, संदीप सिंह उर्फ साबी धीरपुर, मनप्रीत कानूपुर काले अमृतसर व लवप्रीत सिंह धनपुर काले अमृतसर के रहने वाले हैं। बता दे कि पुलिस ने खेतों में से गैंगस्टरों की तलाश के लिए ड्रोन की भी सहायता ली। [metaslider id=25498]