Skip to content

लेफ्टिनेंट जनरल Asim Munir बने Pakistan के नए Army Chief

Asim Munir became the new Army Chief of Pakistan
Asim Munir became the new Army Chief of Pakistan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा की जगह पर नए आर्मी चीफ की नियुक्ति के लिए सेना मुख्‍यालय की ओर से रक्षा मंत्रालय को 6 नाम भेजे गए थे, जिसमें से लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर काे पाकिस्तान का नए आर्मी चीफ नियुक्ति किया गया हैं। बता दें, इस लिस्‍ट में लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर, साहिर शमशाद, अजहर अब्‍बास, नौमान महमूद, फैज हामिद और मुहम्‍मद आमिर आदि नाम शामिल थे। शहबाज सरकार की पहली पसंद आसिम मुनीर ही थे, जबकि इमरान खान की कोशिश थी कि जनरल फैज नए आर्मी चीफ बनें। “पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शाहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के रूप में और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।” पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्वीट कर दी हैं। औरंगजेब ने कहा कि इसका सारांश पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजा गया है। [metaslider id=25498]