Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान का आज जन्मदिन, उन्होंने शेयर की बचपन की तस्वीर

Punjab CM Bhagwant Mann's birthday today, he shared childhood picture
Punjab CM Bhagwant Mann's birthday today, he shared childhood picture
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान का आज जन्मदिन है और वे 49 साल के हाे गए है । भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 काे पंजाब के संगरूर जिले के गांव सताैज में हुआ था। मान ने अपनी कामेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाई और 2011 में राजनीति में कदम रखा। उनका कामेडी से शुरू हुआ हुआ सफर सीएम पद तक पहुंच गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की तस्वीर सांझा की है। सीएम बनने के बाद वह लाेगाें की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली ने पंजाबियाें का दिल जीत लिया है। इस फैसले की हर ओर सराहना हाे रही है। करप्शन के खिलाफ भी मान ने बड़ी मुहिम छेड़ रखी है। भगवंत मान ट्वीट कर जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा ... मैं जब भी इस दुनिया में आऊं, मेरा देश हो पंजाब। [metaslider id=25498]