Skip to content

विधायक रमन अरोड़ा व AAP नेता दिनेश ढल्ल ने बल्टन पार्क जाकर पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का करवाया हल

MLA Raman Arora and AAP leader Dinesh Dhal went to Balton Park and got the problems of firecracker traders resolved.
MLA Raman Arora and AAP leader Dinesh Dhal went to Balton Park and got the problems of firecracker traders resolved.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर :  : सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल बल्टन पार्क में सजी पटाखा मार्केट के व्यापारियों से मिलने गए। इस दौरान पटाका व्यापारियों ने विधायक रमन अरोड़ा को तीन बड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। व्यापारियों ने विधायक रमन अरोड़ा को फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ट्रैफिक समस्या एवँ एंबुलेंस गाड़ी जैसी समस्याओं के बारे में बताया कि यहां पर यह तीनों समस्याओं का समाधान हो जाए तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने तुरंत एक्शन में आकर इन तीनों समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों को फोन करके समस्याओं को हल करवाया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा की नगर निगम यहां साफ-सफाई फायर बिग्रेड आदि के पुख्ता इंतजाम करेगी। और विधायक ने पटाखा व्यापारियों से कहा कि अगर आपको किसी प्रकार की भी परेशानी हो या कोई तंग करता है। वह सीधे मेरे से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूं और मैं हमेशा अपने व्यापारी भाइयों के साथ खड़ा हूं। इस दौरान दुकानदारों ने विधायक रमन अरोड़ा एवँ आप नेता दिनेश ढल्ल का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। [metaslider id=25498]