Skip to content

महंगाई : गैस सिलिंडर, तेल, दाल, आटा के बाद अब मसालों पर भी महंगाई की मार

Inflation: After gas cylinders, oil, pulses, flour, now spices are also hit by inflation
Inflation: After gas cylinders, oil, pulses, flour, now spices are also hit by inflation
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बता दे लगतार बढ़ रही महंगाई ने बुरा किया लोगों का हाल। त्योहारी मौसम में अतिरिक्त खर्चों के साथ-साथ खाद्य वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दाम से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। वहीँ अब गैस सिलिंडर, तेल, दाल, आटा के बाद मसालों पर भी महंगाई की मार है। बता दे एक साल में मसालों के भाव में 40 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इस महंगाई का कारण पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है। नमक, जीरा, धनिया, लाल मिर्च के साथ बड़ी इलायची भी महंगी हो गई है। सौंफ के भाव एक साल में दोगुना से अधिक हो गए हैं। वहीं, बारिश के बाद सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इधर, कंपनियों ने भी दाम पहले जितना रखने के लिए पैकेट में सामग्री का वजन कम कर दिया है। वहीँ मसाले महंगे होने से लोग परेशान हैं। मसालों की कीमतों में अंतर (रुपये प्रति किलो ग्राम) [metaslider id=25498]