Skip to content

Airtel ने 5G सेवा 5G Plus के नाम से की लांच, 4G के मुकाबले 20 से 30 गुना तेज होगा 5G

Airtel launches 5G service in the name of 5G Plus, 5G will be 20 to 30 times faster than 4G
Airtel launches 5G service in the name of 5G Plus, 5G will be 20 to 30 times faster than 4G
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : खबर है कि Airtel ने आज 6 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर से भारत में अपनी 5G सेवा 5G Plus के नाम से लांच कर दी है। वहीँ एयरटेल ने घोषणा करते हुए बताया की दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में उसके ग्राहक आज से 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ कंपनी ने यह भी बताया कि वह देश के सभी शहरों में इस साल के अंत तक 5G सेवा को सभी प्रमुख महानगरों में उपलब्ध करा देगी और साल 2023 के अंत तक तो 5जी सेवा देश के सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध हो जाएगी। 4G के मुकाबले 20 से 30 गुना तेज स्पीड होगी 5G की कंपनी के अनुसार उसके मौजूदा 4G नेटवर्क के मुकाबले नए 5G नेटवर्क पर 20 से 30 गुना तेज़ स्पीड मिलेगी। वहीँ कंपनी ने बताया कि उसका 5G प्लस नेटवर्क ग्राहकों को हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और अन्य चीजों के साथ वीडियो और फोटो को तुरंत अपलोड-डाउनलोड करने की क्षमता प्रदान करेगा। सुपर हाई स्पीड के कारण HD मूवी 1 सेकेंड में डाउनलोड हो सकेगी। भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने साफ़ किया कि ग्राहकों को 5जी सेवा के लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने मौजूदा सिम पर ही 5जी सेवा प्राप्त कर सकेंगे। [metaslider id=25498]