आपरेशन लोटस मामले में AAP विधायक शीतल अंगुराल व रमन अरोड़ा ने दर्ज कराए बयान, केंद्रीय मंत्री पर लगाए आरोप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : खबर है कि AAP पार्टी भाजपा पर पंजाब में आपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाती रही है। वहीँ इस मामले में आप विधायकों ने विजिलेंस ब्यूरो की ओर से गठित की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाएं हैं।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार को मोहाली स्थित विजिलेंस दफ्तर में जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने बयान दर्ज करवाए। विधायक शीतल अंगुराल से जिन दलालों ने संपर्क किया, उनकी आडियो एसआइटी को सौंपी। इसके अलावा रमन अरोड़ा ने एसआइटी को वह नंबर दिए जिनसे उन्हें काल आई थी। एसआइटी ने बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[metaslider id=25498]
वहीँ विधायक अंगुराल ने आरोप लगाया है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनसे दो लोगों ने संपर्क किया। दोनों ने खुद को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का एडवोकेट बताया, कहा कि वह भाजपा के संपर्क में है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनसे संपर्क करने वाले शख्स ने भाजपा के किसी नेता वगैरह का नाम नहीं लिया। अरोड़ा ने किसी केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे।
[metaslider id=9199]