Skip to content

भारत में 5G मोबाइल सर्विसेस की हुई शुरुआत , 8 शहरों में एयरटेल की सर्विस आज से

5G mobile services started in India, Airtel service in 8 cities from today
5G mobile services started in India, Airtel service in 8 cities from today
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] नई दिल्ली ( 1 अक्टूबर ) : खबर है कि भारत में आज यानी एक अक्टूबर से 5G मोबाइल सर्विसेस की शुरुआत हो गई है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सर्विसेस लॉन्च कीं। बताया जा रहा है 5G के आने से इंटरनेट स्पीड 4G की तुलना में करीब 10 गुना बढ़ जाएगी। बता दे दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से टेलीकॉम इंडस्ट्री के बड़े इवेंट इंडियन मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन की शुरूआत हुई है। ये इवेंट 4 दिन तक चलेगा। [metaslider id=25498] एयरटेल ने देश में 8 शहरों से 5G की शुरुआत एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने 8 शहरों से 5G की शुरुआत का ऐलान किया। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, वाराणसी, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिलीगुड़ी है। एयरटेल का मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस पहुंचाने का प्लान है। जियो की 5G सर्विस की शुरुआत 4 शहरों से रिलायंस ने बीते दिनों अपनी AGM में बताया था वो दिवाली तक 4 शहरों- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में 5G सर्विस शुरू करेगी। वहीं मुकेश अंबानी ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस में कहा कि JIO के जरिए दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में 5G सर्विस पहुंचेगी। [metaslider id=1461]