हमले के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।घायल युवक की माँ का कहना है कि उसका बेटा घर पर अकेला था , और वह भी घर पर नहीं थी युवक का पिता भी घर पर नहीं था। उस समय उसका भतीजा घर पर आया और उसकी उनके बेटे के साथ खेतों में पानी लगाने को लेकर कुछ तकरार हुई , और इतनी बढ़ गयी कि उसने उनके बेटे पर कस्सी से तेज़ वार कर दिए। उसने ये भी नहीं देखा कि जिसे वे मार रहा है वो उसका ही चचेरा भाई है। घायल युवक की माँ का कहना है वो अपने भतीजे को भी उतना ही प्यार करती थी जितना अपने बेटे को , पर उसने अपने ही चचेरे भाई पर हमला कर दिया जिससे वह बहुत दुखी है।
[metaslider id=25498]