मॉडल हाउस में शराब के ठेके को खोलने को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, एक्साइज इंस्पेक्टर ने भाग कर जान बचाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि आज मॉडल हाउस में शराब के ठेके को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मिली जानकारी अनुसार लोगों ने पहले स्थानीय पार्षद राजीव टिक्का के नेतृत्व में ठेके के बाहर धरना लगाया और उसे बंद करवाया। उसके बाद एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर के साथ कहासुनी के बाद माहौल गर्मा गया।
[metaslider id=25498]
बताया जा रहा है पहले आराम से बातचीत हो रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक माहौल गर्मा गया। वहीँ भीड़ में से कुछ लोगों ने एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर रमन भगत को गालियां निकालनी शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से एक्साइज इंस्पेक्टर को भीड़ में से निकाला। वहीँ दूसरी तरफ एकदम से ठेके के संचालकों के साथ भीड़ ने धक्का मुक्की कर दी। लोगों की भीड़ ने उनकी जमकर दुनाई कर दी .