Skip to content

जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा, जानिए वजह

Jalandhar Deputy Mayor Harsimranjit Singh Bunty said goodbye to the Congress party, know the reason
Jalandhar Deputy Mayor Harsimranjit Singh Bunty said goodbye to the Congress party, know the reason
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है कि डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दे बीते कल होशियारपुर के मेयर व पार्षदों के पार्टी छोड़ देने के बाद अब जालंधर में भी डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। आपको बता दे बंटी ने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को भेजा है। यह इस्तीफा उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को भेजा था लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पता चला है कि राजा वड़िंग डिप्टी मेयर को मनाने में जुटे हुए हैं। [metaslider id=25498] जानकारी मिली है कि जालंधर के डिप्टी मेयर ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उनका परिवार पिछले 60 सालों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने भी जब से होश संभाली है तब पार्टी तन-मन से सेवा की है। पार्टी ने भी उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे नेता आ गए हैं जो पार्टी की रीढ़ को तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में सीधा-सीधा पूर्व विधायक सुशील रिंकू का नाम लिखते हुए कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता मे थी और सुशील रिंकू विधायक थे तो उनका घमंड सातवें आसमान पर था। उन्होंने पांच साल तक धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सुध लेना तो दूर उन्हें कभी सीधे मुंह जवाब तक नहीं दिया। जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि वह पार्टी के पदाधिकारियों कि अलग विचारधारा से तंग आकर पार्टी के सभी पदों और पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं। [metaslider id=711]