जालंधर मे हिंदू संगठनों ने लाल सिंह चड्ढा फिल्म का किया विरोध , एमबीडी माल के बाहर प्रदर्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
जालंधर : खबर है कि जालंधर मे हिंदू संगठनों ने लाल सिंह चड्ढा फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है। बता दे कि विरोध फिल्म को लेकर नहीं है बल्कि फिल्म में लाल सिंह चड्ढा का किरदार निभाने वाले अभिनेता आमिर खान का हो रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि आमिर खान ने पीके फिल्म में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया था। इसलिए आमिर खान की कोई भी फिल्म नहीं चलने देंगे।
वहीँ हिंदू संगठनों, जिनमें मुख्य रूप से शिवसेना समाजवादी, शिव सेना बाल ठाकरे, शिव सेना हिंद, बजरंग दल समेत कुछ अन्य हिंदू सगठनो के कार्यकर्ता भी शामिल थे, ने शहर में स्थित एमबीडी माल के बाहर पहले प्रदर्शन किया फिर सीधे अंदर घुस गए। माल के बाहर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा बढ़ा रखी थी और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एमबीडी माल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी।
[metaslider id=25498]
वहीँ संगठनों के नेताओं ने यह चेतावनी दी है कि आमिर खान के खिलाफ पुलिस हिंदुओं और सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए मामला भी दर्ज करे। हिंदू नेताओं ने कहा कि पंद्रह अगस्त से पहले मामला दर्ज न हुआ तो वह सीपी आफिस के बाहर धरना देंगे।
[metaslider id=25331]