Skip to content

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में स्वास्थ्य विभाग औऱ एनसीबी की टीम ने की रेड

Health department and NCB team raided Dilkusha market in Jalandhar
Health department and NCB team raided Dilkusha market in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] जालंधर : खबर है कि जालंधर में दवाइयों की दिलकुशा मार्केट में स्वास्थ्य विभाग औऱ एनसीबी की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने दिलकुशा मार्केट की चार दुकानों पर एक साथ छापामारी की। बताया जा रहा है रेड की खबर मिलते ही मार्केट में दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दूकानदार दुकानों को ताला मार कर निकल गए । [metaslider id=25498] मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिलकुशा मार्केट में आशीर्वाद मेडिकल स्टोर के साथ-साथ जपजी, श्री गणेश और मल्होत्रा नामक दवा विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश दी है। चारों दुकानों पर दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कब्जे में लेकर जांच की। दिलकुशा मार्केट में जब छापेमारी हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व ड्रग कंट्रोल अफसर अमरजीत सिंह, अनुपमा कालिया कर रहे थे। [metaslider id=9199]