Skip to content

किसानों ने फगवाड़ा में जाम किया नेशनल हाईवे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Farmers blocked the National Highway in Phagwara, people's problems increased
Farmers blocked the National Highway in Phagwara, people's problems increased
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=711] फगवाड़ा : बड़ी खबर है कि शुगर मिल से गन्ने का बकाया न मिलने के विरोध में किसान संगठनों की ओर से फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है । हालांकि रक्षाबंधन को देखते हुए किसानों ने हाईवे की दोनों तरफ की सड़क खोल दी थी। वहीँ अब फिर शुक्रवार से ही किसानों ने नेशनल हाईवे सहित होशियारपुर व नकोदर को जाने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ पुलिस- प्रशासन किसानों को मनाने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन किसान शुगर मिल कि तरफ 72 करोड़ रुपये बकाये की अपनी आदायगी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें आदायगी नही हो जाती, तब तक धरना- प्रदर्शन जारी रहेगा। [metaslider id=25498] वहीँ किसान जत्थेबंदियों के इस एलान के बाद फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस की और से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दूसरे दिन भी फगवाड़ा में आने वाले गाड़ियों को पीछे से ही डायवर्ट कर दिया। लुधियाना-दिल्ली जाने वाले हैवी व्हीकल्स को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास डायवर्ट किया गया है। वहीं, लुधियाना-दिल्ली जाने वाले लाइट व्हीकल्स को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास तथा बसरा पैलेस से खोथरां रोड टू अर्बन एस्टेट डायवर्ट किया गया है। इसी तरह से लुधियाना से जालंधर/अमृतसर जाने वाले हैवी व्हीकल्स फिल्लौर से जंडियाला-नकोदर-जालंधर तथा लाइट व्हीकल्स मौली से पंडवा-हदियाबाद-एलपीयू-चहेड़ू होकर निकलेंगे। नकोदर से फगवाड़ा और होशियारपुर जाने वालों को हदियाबाद-एलपीयू-चहेड़ू रूट पर डायवर्ट किया गया है। [metaslider id=24910]