कटरीना-विक्की को धमकी देने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=24910]
मुंबई : खबर है कि बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, वहीँ इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल को धमकी देने वाले शख्स का नाम मनविंदर सिंह है, वह अब पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि मनविंदर कटरीना कैफ का बड़ा फैन है और वह अभिनेत्री से शादी भी करना चाहता है। इसी वजह से मनविंदर बीते कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर कटरीना को लगातार परेशान कर रहा था।
[metaslider id=25331]