Skip to content

जालंधर के नगीना पंसारी के परिवार की कार का टांडा उड़मुड़ में हुआ भयानक एक्सीडेंट , तीन लोगों की हुई मौत

Terrible accident in Jalandhar's Nagina Pansari's family car in Tanda Udmur, three people died
Terrible accident in Jalandhar's Nagina Pansari's family car in Tanda Udmur, three people died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=11116] [metaslider id=24910] जालंधर : जालंधर से दुखद खबर मिली है। खबर मिली है कि माता वैष्णों देवी में माथा टेक कर वापिस आ रहे जालंधर के नगीना पंसारी के परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई है । हादसा देर रात कार चलाते वक्त नींद का झौंका आने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चलाते वक्त चालक को नींद आने से कार स्पीड में हाईवे के पुल पर रेलिंग से जा टकराई। [metaslider id=711] मिली जानकारी अनुसार कनव अग्रवाल पुत्र मधूसुधन अग्रवाल निवासी जालंधर अपने परिवार के साथ कार में रात को माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। वह टांडा उड़मुड़ के पास पड़ते इंडस्ट्रीयल एरिया फोकल पॉइंट के पास पहुंचे तो वहां पर उनकी कार अचानक पैराफिट फिर पुल की रेलिंग का साथ स्पीड में जा टकराई । मिली जानकारी अनुसार हादसे में मौके पर ही कार में सवार कनव अग्रवाल की पत्नी महक अग्रवाल औऱ बेटी वृंदा औऱ मां रेणु की मौत हो गई। बता दे कि इस हादसे में कनव अग्रवाल जो कि कार को खुद ड्राइव कर रहा था बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। उन्होंने सभी को कार से निकाला औऱ एम्बुलेंस को सूचित किया। बता दे कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है। [metaslider id=9199]