सिद्धू मूसेवाला के पिता को पाकिस्तान के नंबरों से मिली धमकी, कहा- बापू अगला नंबर तुम्हारा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : बड़ी खबर कि अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार यह कॉल उन्हें पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी धमकाया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि मूसेवाला के बाद अगला नंबर पिता बलकौर सिंह का है। वहीँ इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। बता दे कि मूसेवाला के पिता की सुरक्षा बेटे के कत्ल के बाद से ही कड़ी कर दी गई है। अब वे हर जगह बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर में ही आ-जा रहे हैं। वहीँ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने धमकी देने वालों को साफ कह दिया है कि वह बेटे को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। बेटे के कातिलों को सजा दिलाकर रहेंगे, चाहे उसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
[metaslider id=25331]