Skip to content

दुखद खबर : नहर से मिली कार में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के गले-सड़े शव

Sad news: The rotten bodies of four members of the same family found in the car found from the canal
Sad news: The rotten bodies of four members of the same family found in the car found from the canal
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से दुखद खबर सामने आई है। यहां सरहिंद नहर से एक कार मिली है जिसमे एक ही परिवार के चार सदस्यों के गले-सड़े शव मिले है। मिली जानकारी अनुसार भरमजीत सिंह फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करते थे। वे करीब डेढ़ महीना पहले अपनी पत्नी रूपिंदर कौर, बेटी मन्नतप्रीत कौर और बेटे राजदीप सिंह के साथ कार में अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद से पूरा परिवार लापता हो गया था। जिनकी आज गली सड़ी लाशें शुक्रवार को शहर से गुजरने वाली सरहिंद नहर से बरामद हुई है। बता दे नहर में पानी जल स्तर कम होने पर सुबह के समय राहगीरों ने कार देखी तो पुलिस को सूचित किया। कार को बाहर निकाले जाने के बाद कार में से परिवार के चारों सदस्यों की लाशें बरामद हो गई। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। [metaslider id=25331]