Skip to content

Sad News : मशहूर टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान का रोल निभाने वाले कलाकार दीपेश भान का हुआ निधन

Sad News: Actor Dipesh Bhan, who played the role of Malkhan in the famous TV show 'Bhabhi Ji Ghar Par Hain', passed away.
Sad News: Actor Dipesh Bhan, who played the role of Malkhan in the famous TV show 'Bhabhi Ji Ghar Par Hain', passed away.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] मुंबई : दुखद खबर मिली है कि मशहूर टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान सिंह यानी दीपेश भान का मुंबई में निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, वहीँ उनकी नाक से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीँ अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी की थी। बता दे दीपेश फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव थे और जिम में एक्सरसाइज कर अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते थे। बता दे एक्टर के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। वहीँ शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। दीपेश की 2019 में दिल्ली में शादी हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे। 'भाभी जी घर पर हैं' शो से पहले दीपेश ने 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर', बिंदास टीवी के 'चैंप' और 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था। [metaslider id=25331]