पंजाबी फिल्म अभिनेता राणा जंग बहादुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार , पढ़े खबर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
जालंधर : खबर है कि पंजाबी फिल्म अभिनेता राणा जंग बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बता दे कि राणा के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी करने पर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आज दोपहर के बाद राणा जंग बहादुर को कोर्ट में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
[metaslider id=9199]
वहीँ वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना था कि राणा जंग बहादुर ने भगवान वाल्मीकि पर एक टीवी शो के दौरान टिप्पणी करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने राणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग भी पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन गिरफ्तारी न हो पाने की सूरत में समुदाय के लोगों ने पिछले दिनों भगवान वाल्मीकि चौक पर धरना लगा दिया था।
इसके बाद रोष प्रदर्शन करने शुरू कर दिए थे।वहीँ बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राणा जंग बहादुर ने एक अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय जालंधर में लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। वहीँ उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
[metaslider id=1461]