Skip to content

पंजाब पुलिस एक्शन में - 10,000 जवानों ने 800 नाके लगाए, DGP भी उतरे फील्ड में , बोले -अपराधी राज्य छोड़ें वर्ना हम नहीं छोड़ेंगे

Punjab Police In Action - 10,000 soldiers put up 800 nakas, DGP also landed in the field, said - criminals leave the state or else we will not leave
Punjab Police In Action - 10,000 soldiers put up 800 nakas, DGP also landed in the field, said - criminals leave the state or else we will not leave
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दुरुस्त करने के लिए पुलिस एक्शन में दिख रही है। वहीँ इसके चलते शनिवार देर शाम 3 घंटे तक पुलिस की चेकिंग चली। वहीँ 10 हजार पुलिस कर्मचारियों ने पूरे राज्य में 800 नाके लगाए। वहीँ DGP गौरव यादव खुद भी फील्ड में उतरे। उन्होंने रोपड़ पहुंचकर इन नाकों की सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध सामान को कब्जे में लेकर छानबीन की गई। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने अपराधियों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं या पंजाब छोड़कर चले जाएं वर्ना पंजाब पुलिस उन्हें नहीं छोड़ेगी। इस दौरान पंजाब में 800 नाकों में 56 अंतर्राज्यीय नाके लगाए गए। जिसमें पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा चंडीगढ़ से आने-जाने वालों की जांच की गई। इसके अलावा 250 नाके जिलों के बीच लगाए गए। 53 हाइटेक नाकाबंदी की गई। वहीं 427 नाके शहर के भीतर लगाए गए। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर्स के सफाये तक इस तरह की मुहिम जारी रहेगी। [metaslider id=25331] [metaslider id=24910]