Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे, यहां 100 से ज्यादा टेस्ट होंगे, 41 किस्म के पैकेज मिलेंगे

Punjab CM Bhagwant Mann visits Mohalla clinic
Punjab CM Bhagwant Mann visits Mohalla clinic
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] चंडीगढ़ : आपको बता दे पंजाब में 15 अगस्त को 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे हैं। वहीँ शनिवार को CM भगवंत मान ने मोहाली पहुंचकर मोहल्ला क्लीनिक का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू करेंगे। इसमें टेस्ट के 41 किस्म के पैकेज मिलेंगे। 100 किस्म से ज्यादा के टेस्ट यहां उपलब्ध होंगे। आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त इलाज होगा। वहीँ मुख्यमंत्री सीएम मान ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक में एक MBBS डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक नर्स और एक स्वीपर समेत 4 से 5 कर्मचारी होंगे। आम आदमी क्लीनिक एयरकंडीशंड होगा। कई जगह डिस्पेंसरी तो कई जगह एनआरआई जगह दे रहे हैं। यहाँ टोकन सिस्टम होगा। वहीँ इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा मिलेगी। उसी हिसाब से डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। इन क्लीनिक में सब कुछ मिलेगा। वहीँ अगर टेस्ट में कोई बड़ी बीमारी आई तो ही उसे रेफर किया जाएगा। जितनी देर मरीज आएंगे, उतनी देर डॉक्टर बैठे रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि 90% से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। उन्हें प्राइवेट अस्पताल या PGI जाने की जरूरत नहीं होगी। [metaslider id=25331]