Skip to content

देश के हर हिस्से में विकास सुनिश्चित करना चाहते है प्रधानमंत्री मोदी: साध्वी निरंजन ज्योति

PM Modi wants to ensure development in every part of the country: Sadhvi Niranjan Jyoti
PM Modi wants to ensure development in every part of the country: Sadhvi Niranjan Jyoti
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर, देवी तालाब मन्दिर व गुरुद्वारा दीवान अस्थान सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक हुई सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, स्वच्छ भारत अभियान का भी बनी हिस्सा जालंधर : आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं फतेहपुर से लोकसभा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति अपने तीन दिवसीय जालंधर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन जालंधर के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुई। वह सर्वप्रथम सुबह श्री देवी तालाब मंदिर, श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रीत नगर और गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में नतमस्तक होकर स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुई। तदोपरांत भाजपा के मौजूदा पार्षदों, पूर्व पार्षदों व पार्षद चुनाव लड़ चुके भाजपाईयों ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के साथ विचार विमर्श किया। बता दे कि प्रोफेशनल एवं प्रभावशाली मतदाताओं, सामाजिक संस्थाओं एवं सहकारी समितियों, विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं, आईटी ,सोशल मीडिया एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, कैंट विधानसभा क्षेत्र में युवा और नए मतदाताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। वही केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और स्मार्ट सिटी के अधीन चल रहे कामों के तहत सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कामों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने सम्बोधन में कहा कि जालंधर लोक सभा के प्रभारी होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से समय लेकर जालंधर के उद्योगपतियों और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ जल्द ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उद्योगों को आ रही दिक्कतों के बारे में उनको अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था को उभारने में उद्योगपतियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज उड़ान योजना के तहत देश में बहुत तेजी से हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है और यह पहले के मुकाबले बहुत ही तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के किसी भी हिस्से का विकास छोड़ना नहीं चाहते है। सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने पंजाबियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाबी बहुत ही मेहनती लोग हैं, आज विश्व के किसी भी कोने में चले जाओ वहां पर पंजाबियों की अपनी एक अलग ही पहचान है। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के इंचार्ज अनीश सिडाना, मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, पुनीत शुक्ला, के.डी भंडारी, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, रमन पब्बी, सुरेंदर महे, सनी शर्मा, पार्षदपति विवेक खन्ना, सरबजीत सिंह मक्कड़, मोहिंदर भगत, पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, अशोक सरीन हिक्की, किट्टू गरेवाल, अश्वनी दीवान हैप्पी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, मनोहर लाल धवन, विपन चावला, सुभाष ढल्ल, अश्विनी जिंदल, विनय गुप्ता, जॉय मलिक, रजिंदर कंबोज, मुकुंद राज गुप्ता, अमित सिंह संधा, हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, महेंद्र पाल, श्याम शर्मा, जगजीत सिंह, सौरभ सेठ, पुनीत चड्डा, अमित लुधरा, जगजीत सिंह, पंकज जुल्का, राहुल चोपड़ा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के शिष्टमंडल के कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उद्योगों की उन्नति के लिए अपने अपने विचार सांझा किए, जिसमें शांत गुप्ता, पूर्णिमा बेरी, राकेश कपूर, राज कुमार हरजाई, अशोक मरवाहा व अन्य ने उद्योगों की उन्नति के लिए सरकार को विभिन्न पहलुओं पर काम करने के सुझाव दिए ताकि देश में व्यापार और उद्योगों को काम करने में सुगमता हासिल हो सके। [metaslider id=1461]