Skip to content

जलियांवाला बाग के शहीदी कुएं में सिक्के फेंकने पर सरकार ने लगाई रोक

Government bans throwing coins in the martyr well of Jallianwala Bagh
Government bans throwing coins in the martyr well of Jallianwala Bagh
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] अमृतसर : अमृतसर में स्थित ऐतिहासिक जलियांवाला बाग को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। जानकारी मिली है कि यहां अब पर्यटक जलियांवाला बाग के कुएं में सिक्के नहीं फेंक सकेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने जलियांवाला बाग के शहीदी कुएं में पैसे डालने पर रोक लगा दी है और बाग के ऐतिहासिक कुएं के ऊपरी हिस्से को बंद करने का आदेश दिया है। इससे पहले कुएं के बाहर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया था। इसमें कुएं में सिक्के न डालने की अपील की गई थी फिर भी पर्यटक पैसे फेंकते थे। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर के वकील एवं आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पीसी शर्मा ने भारत सरकार, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और पीएमओ को पत्र लिखा था। आरटीआई के तहत कुएं में फेंके गए सिक्कों के बारे में जानकारी मांगी थी। मगर कुएं में फेंके जाने वाले सिक्कों के बारे में कोई हिसाब नहीं मिला। वहीँ अब मंत्रालय ने सिक्के फेंकने पर रोक लगा दी है। [metaslider id=24910]