जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे की गोली मारकर हत्या , हमलावर मौके पर ही गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
टोक्यो : बड़ी खबर है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । बता दे कि PM आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। हालांकि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।
[metaslider id=1461]
मिली जानकरी अनुसार दो गोलियां लगने के बाद आबे गिर पड़े। उन्हें हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीँ 6 घंटे तक मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30 बजे) की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा- भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है।
[metaslider id=24910]