Skip to content

Breaking News : सिद्धू मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 गैंगस्टर्स और पुलिस में हुई मुठभेड़ , एक गैंगस्टर को मार गिराया गया, दोनों तरफ से चल रही गोलियां

Breaking News : Encounter between 3 gangsters and police involved in Sidhu Musewala murder, one gangster was killed, bullets fired from both sides
Breaking News : Encounter between 3 gangsters and police involved in Sidhu Musewala murder, one gangster was killed, bullets fired from both sides
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : बड़ी खबर है कि गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर में शामिल 3 शार्प शूटर्स को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में घेर लिया है। अटारी बॉर्डर से 10 किमी. दूर होशियार नगर में 3 घंटे से एनकाउंटर जारी है। जानकारी मिल रही है कि इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर को पुलिस ने मार गिराया है। वहीँ दूसरी तरफ 3 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 3 में से दो गैंगस्टर्स के नाम मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा हैं। तीसरे गैंगस्टर की पहचान भी नहीं हो पाई है। अभी मारा गया गैंगस्टर कौन है, यह भी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है ये सभी पाकिस्तान भागने की कोशिश में थे और इसीलिए ये बॉर्डर के पास ठहरे थे। वहीँ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के अलावा अमृतसर पुलिस ने 2 किमी का इलाका सील कर दिया है। पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर मौजूद है। वहीँ दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। एक गैंगस्टर्स ने पुलिस पर एके-47 से गोलियां दागीं। पुलिस का कहना है कि मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं दोनों के पास हैं। पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि शार्पशूटर मन्नू कुस्सा गैंगस्टर लॉरेंस और उसके कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ का करीबी है। ये जानकारी भी सामने आ रही है कि 29 मई को मानसा के जवाहरके में मूसेवाला को पहली गोली मन्नू ने ही मारी थी। इसके लिए मन्नू को AK47 दी गई थी। [metaslider id=9199]