Skip to content

Big News : 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलाने वाले गैंग को CBI ने पकड़ा , 4 लोग गिरफ्तार

Big News: CBI caught gang that got Rajya Sabha seat for 100 crores, 4 people arrested
Big News: CBI caught gang that got Rajya Sabha seat for 100 crores, 4 people arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आई है कि 100 करोड़ रुपए में राज्यसभा सीट दिलाने और राज्यपाल बनाने का वादा करने वाले रैकेट को CBI ने पकड़ा है। सीबीआई की इस बड़ी कार्रवाई में 4 से ज्यादा लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। बता दे सीबीआई टीम पिछले कई दिनों से इन पर नजर रखे हुए थी। प्राप्त जानकारी अनुसार पैसे के लेनदेने से ठीक पहले सीबीआई ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके दूसरे साथियों के भी नाम पता चले हैं। वहीँ 4 से ज्यादा लोग आरोपी बनाए गए हैं। फिलहाल 100 करोड़ रुपए में सौदा होने की बात सामने आई है। [metaslider id=11116] प्राप्त जानकारी अनुसार सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से फोन इंटरसेप्टर के जरिए कॉल सुन रहे थे। बीते कई दिनों से आरोपियों पर उनकी नजर थी। वहीँ डील जब फाइनल होने वाली थी, तभी आरोपी को दबोच लिया गया। सीबीआई ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमे महाराष्ट्र निवासी कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, कर्नाटक निवासी रवींद्र विट्ठल नाइक, दिल्ली निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा और अभिषेक बूरा इस डील में शामिल थे। [metaslider id=25331]