Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को हत्यारों ने सटीक रेकी के साथ अंजाम दिया, मूसेवाला की पिस्टल में पूरी गोलियां होतीं तो शायद बच जाते

Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!
Sidhu Musewala's new song 'Mera Naam' will be launched on this day!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सटीक रेकी के साथ अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि हत्यारे 3 दिन से मूसेवाला की रेकी कर रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार हत्याकांड में इस्तेमाल कोरोला कार में ही रेकी होती रही। वहीँ पुलिस ने मूसेवाला के घर के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। मूसेवाला के साथ थार में मौजूद गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि जब कार के जरिए हत्यारों ने पीछा किया तो मूसेवाला उन्हें फोटो खिंचवाने वाले फैन समझते रहे। हालांकि, अगर उनके पिस्टल में पूरे कारतूस होते तो शायद मूसेवाला की जान बच सकती थी। घटना वाले दिन मूसेवाला थार जीप खुद चला रहे थे। जैसे ही वह घर से 500 मीटर बाद मेन रोड पर आए तो उनके पीछे कोरोला गाड़ी लग गई। एक दोस्त ने कहा कि शायद कोई हमारा पीछा कर रहा है। हमें रास्ता बदल लेना चाहिए। इस पर मूसेवाला बोले कि कोई फैन होगा। कुछ देर बाद फिर अचानक कोरोला तेज गति से पीछे से आई और ओवरटेक करते हुए बराबर आकर चलने लगी। तभी कोरोला गाड़ी में सवार हमलावरों ने थार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने गोली मारकर उसके तीनों टायर पंचर कर दिए। मूसेवाला ने दोस्तों को कहा कि घबराओ मत, हौसला रखो, मेरे पास पिस्टल है। इसके बाद मूसेवाला ने पिस्टल निकाली और लगातार 2 फायर किए। यह देख कोरोला वाले डर गए कि मूसेवाला के पास भी हथियार है। उन्होंने कोरोला आगे भगा ली। हालांकि, पिस्टल में सिर्फ 2 ही कारतूस थे। इसका पता मूसेवाला को भी नहीं था। जब पीछे फायरिंग बंद हुई तो कोरोला वाले रुक गए। तब तक उनके बोलेरो वाले साथी भी आ गए और मूसेवाला पर अटैक कर दिया गया। गुरविंदर और गुरप्रीत ने कहा कि सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। हत्यारों के पास मॉडर्न गन थी, जिससे गोलियां लगातार चल रही थीं। लेकिन उनका टारगेट सिर्फ और सिर्फ मूसेवाला था। बोनट पर चढ़कर भी उन्होंने ड्राइवर साइड पर ही फायरिंग की।मूसेवाला की मौत तय करने के बाद ही वह हत्यारे वहां से भागे। वहीँ मूसेवाला की हत्या में रूसी AN-94 असॉल्ट राइफल के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। [metaslider id=1461]