Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर KK का कोलकाता में निधन, आज मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर, कल वर्सोवा में अंतिम संस्कार

Bollywood's famous singer KK died in Kolkata, today the body will reach Mumbai, tomorrow will be funeral in Versova
Bollywood's famous singer KK died in Kolkata, today the body will reach Mumbai, tomorrow will be funeral in Versova
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार की रात को कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार 53 साल के KK कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट थी। वहीं कोलकाता के न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में सिंगर की अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि वह कॉन्सर्ट की CCTV फुटेज की जांच करेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार बॉलीवुड सिंगर केके का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की AI 773 फ्लाइट से मंगलवार शाम 8 बजे के आसपास मुंबई पहुंचेगा। गुरूवार को घर के पास वर्सोवा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीँ इससे पहले कोलकाता में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उनकी पत्नी ज्योति कृष्णा, बेट नकुल और बेटी तमारा समेत परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोलकाता के रबीन्द्र सदन पहुंची और KK के शव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वाना दी। PM मोदी ने भी केके के निधन पर दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। केके के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है। वहीँ अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने 'माचिस' फिल्म के 'छोड़ आए हम' गाने से डेब्यू किया था। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके अलावा केके ने 'यारो', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं। [metaslider id=1461]