Skip to content

महंगाई से जनता बेहाल , रसोई का बजट गड़बड़ाया, फिर से 50 रुपये बढ़े रसाेई गैस के दाम

Public suffering due to inflation, kitchen budget messed up, cooking gas price increased by Rs 50 again
Public suffering due to inflation, kitchen budget messed up, cooking gas price increased by Rs 50 again
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : देश में बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। आपको बता दे कि रसोई का बजट फिर से गड़बड़ा गया है। फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार झेल रहे जनता पर रसोई गैस सिलेंडर के दामों ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। वहीँ खास बात यह है कि रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी अब ना के बराबर रह गई है। इस बीच लोगों को रसोई गैस सिलेंडर पर अब 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जिसका ना केवल विपक्ष बल्कि जनता द्वारा भी व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है। आपको बता दे कि अप्रैल महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 979.50 रुपये थे। जो मई माह में बढ़ाकर 1029.50 रुपये कर दिए गए हैं। वहीँ अब लोगों द्वारा पहले से बुक किए गए गैस सिलेंडर भी नए दामों पर ही सप्लाई किए जाएंगे। [metaslider id=1461]