Skip to content

ट्रेवल अर्जेंट के खिलाफ जालंधर के डीसी का सख्त ऐक्शन, इस एजेंट का लाइसेंस किया रद्द

Jalandhar DC's strict action against travel agent, canceled the license of this agent
Jalandhar DC's strict action against travel agent, canceled the license of this agent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=9199] जालंधर : ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी सख्त हो गए हैं। डीसी ने एक एजेंट का लाइसेंस रद्द किया गया है जिस पर पुलिस में केस चल रहा था। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सार इंटरप्राइजेज के संजय शर्मा को ट्रैवल एजेंसी और टिकटों के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जिसकी अवधि 12 जुलाई 2023 तक थी। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से लाइसेंस धारक विरुद्ध अपराधिक केस दर्ज होने के अलावा और शिकायतों का हवाला देते हुए इस लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई थी। पुलिस रिपोर्ट अनुसार मुलजिम क्लास थाना नई बारादरी में आईपीसी की धारा 420,406 के अंतर्गत केस दर्ज है और उसके खिलाफ कुछ अन्य शिकायतें भी पेंडिंग है। घनश्याम थोरी ने बताया कि अपराधियों को 25 मार्च 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब नहीं दिया गया, जिस कारण प्रशासन की तरफ से उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। [metaslider id=1461]